आरबीआई के फैसले के बाद इन शेयरों में आई भारी गिरावट
अडानी पावर में आज 5 फीसदी की गिरावट अडानी पावर ने आज कारोबार की शुरुआत तो बढ़त के साथ की, लेकिन बाद में प्रॉफिट बुकिंग की चपेट में आ गया। इसने भी बुधवार के 280.20 रुपये के मुकाबले तेजी के साथ 287.10 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की। इसके बाद यह स्टॉक 289.40 रुपये पर चढ़ा। फिर तेजी से बिकवाली हुई और इसका भाव 5 फीसदी गिरकर 266.20 रुपये पर आ गया। आज अडानी विल्मर के शेयर में देखी गई 5% की कमजोरी बुधवार को शुरुआती कारोबार में अडानी विल्मर के शेयरों में 5% की कमजोरी दर्ज की गई। मार्च तिमाही में अडानी विल्मर का कामकाजी रेवेन्यू 1 साल पहले की तुलना में 40% बढ़कर 14960 रुपये करोड़ पर पहुंच गया। पिछले कुछ महीने में अडानी विल्मर के शेयरों में काफी तेजी दर्ज की गई है। इसकी वजह यह है कि लोग समझ रहे हैं कि खाद्य तेल के भाव बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। आरबीआई के फैसले के बाद इन शेयरों में आई भारी गिरावट आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को रेपो रेट में 0.40% की बढ़ोतरी का एलान किया है। इस वृद्धि के बाद रेपो रेट 4.40% हो गई है। आरबीआई के इस फैसले के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखन...